Skip to main content

रणनीति “स्प्रिंग”

“स्प्रिंग” – एक जटिल ट्रेडिंग रणनीति है जो ट्रेडर्स के बीच लोकप्रिय तीन संकेतकों पर आधारित है: Stochastic, CCI और Bollinger Bands। सभी पूर्वोक्त सलाहकार Pocket Option ब्रोकर के टर्मिनल में उपलब्ध हैं। इस प्रकार, इस लाभदायक रणनीति का लाभ उठाने के लिए, आपको तीसरे पक्ष के उपकरणों की सहायता का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।

“स्प्रिंग” रणनीति की विशेषताएं

इस प्रणाली को अपना नाम यूं ही नहीं मिला। वास्तव में,  सभी आवश्यक शर्तों के पूरे हो जाने पर, कीमत वांछित दिशा में जाती है, जैसे कि एक दबाया हुआ स्प्रिंग सीधा हो गया हो ।

यहां उल्लेख करना उचित होगा, कि एक ही साथ तीन सलाहकारों के उपयोग के बावजूद, सभी ट्रेडर्स  को, नौसिखिए सहित, बिना किसी अपवाद के , यह रणनीति सूट करेगी।

“स्प्रिंग” के मुख्य लाभों में निम्नलिखित सम्मिलित किए जा सकते हैं:

  • बहुद्देश्यीय – बिना किसी अपवाद के सभी टाइमफ्रेम पर उपयोग किया जाता है। इसलिए, यह दीर्घकालीन ट्रेडिंग और टर्बो विकल्पों के साथ काम करने के लिए उपयुक्त है।
  • उपलब्धता – इस प्रणाली के कार्यान्वयन के लिए उपकरण लगभग हर आधुनिक ट्रेडिंग टर्मिनल में उपलब्ध हैं।
  • सटीकता – एक बार में तीन संकेतकों का उपयोग आपको सबसे अनुकूल मूल्य पर इलेक्ट्रॉनिक कॉन्ट्रेक्ट खरीदने में समर्थ करता है।
  • लचीलापन – उपयोग की गई संपत्ति के आधार पर, आप हमेशा संकेतक मापदंडों की सेटिंग्स को बदल सकते हैं, जो आपके व्यापार को और भी प्रभावी बना देगा।

चार्ट और सलाहकार सेट करना

“स्प्रिंग” रणनीति का उपयोग करके ट्रेडिंग विकल्प आरंभ करने से पहले, आपको सलाहकारों के मापदंडों को सही ढंग से सेट करने की आवश्यकता है।

आइए “Stochastic” के साथ आरंभ करें, जो बाजार के ओवरबॉट और ओवरसोल्ड स्तरों को प्रदर्शित करने के लिए आवश्यक है। यह वह परिस्थिति है जब मौजूदा चलन में  उलटफेर होने की सर्वाधिक संभावना है। रणनीति के लेखक के सलाह के अनुसार मापदंड निम्न प्रकार हैं: 5; 3; 3 कम समय सीमा पर ट्रेडिंग के लिए और 14; 5; 3  — दीर्घकालीन समाप्ति ( longtime expiration ) के लिए।

CCI – एक सलाहकार है , जो अपने औसत मूल्य से मूल्य के विचलन की मात्रा का संकेत देगा और आपको बाजार की वर्तमान स्थिति का आकलन करने में सक्षम करेगा । यह माना जाता है कि गणना के लिए इष्टतम अवधि समय सीमा की परवाह किए बिना 14 ‘बार’ है, हालांकि, आप हमेशा चयनित परिसंपत्ति की अस्थिरता के आधार पर सेटिंग्स को बदल सकते हैं।

इस मामले में Bollindger Bands मुख्य सिग्नल संकेतक के रूप में कार्य करेगा। डिफ़ॉल्ट पैरामीटर : 20 और 2  पर सेट करने का सुझाव है।

चार्ट के रूप में जापानी कैंडलस्टिक्स सर्वाधिक उपयुक्त हैं। समय सीमा कोई सी भी रखी जा सकता है।

“स्प्रिंग” रणनीति का उपयोग करके बाईनरी विकल्प का व्यापार कैसे करें?

अब, जब आपने सभी आवश्यक सेटिंग्स पूरी कर ली हैं, तो इलेक्ट्रॉनिक कॉन्ट्रैक्ट खरीदने के लिए संकेतों को ढूंढने का समय आ गया है। रणनीति के डेवलपर्स द्वारा प्रस्तावित कार्यप्रणाली के आधार पर:

  • विकल्प CALL तब खरीदा जाना चाहिए जब कैंडलस्टिक निचले बोलिंजर बैंड के नीचे बंद हो जाता है, CCI -100 और -300 के बीच होता है, और “Stochastik” इंगित करता है कि बाजार ओवरसोल्ड है।

  • विकल्प PUT, इसके विपरीत, Bollindger Bands की ऊपरी सीमा को तोड़ने के क्षण में खरीदा जाता है। साथ ही साथ, CCI  100 और 200 के स्तर के बीच होना चाहिए, और Stochastic संकेत  बाजार में ओवरबॉट दिखाना चाहिए ।

एक्सपाइरेशन पीरियड दो मोमबत्तियों के गठन के समय से कम नहीं होनी चाहिए।

जैसा कि अभ्यास से पता चला है, “स्प्रिंग” रणनीति 80% तक लाभदायक डील्स उपलब्ध कराने में सक्षम है, बशर्ते  सभी नियमों का पालन किया जाए। इसके अलावा, एक साथ तीन सलाहकारों का  उपयोग बाजार के शोर के प्रभाव को कम करता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *